शाहजहांपुर में आतंकी हमला बताकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में आतंकी हमला बताकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार | New India Times

अपनी वीडियो पर लाइक कमेंट्स पाने के लिए लोग दीवाने हो गए हैं और ये ही दीवानगी कभी कभी भार पड़ जाती है।
ताज़ा मामला यूपी के शाहजहांपुर का सामने आया है। यहां के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया जिसमें बताया गया कि शाहजहांपुर में आतंकी हमला किया गया है। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की।

9 मई को इंस्टाग्राम यूजर ANKIT KUMAT 71010 द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें बताया गया कि शाहजहांपुर में आतंकी हमला किया गया है।

इंद्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम ने पुलिस टीम के साथ अंकित कुमार निवासी ग्राम मछेछा थाना पसगामा जनपद लखीमपुर खीरी को शाहजहांपुर के चिनौर तिराहे के आगे कृष्णा गार्डन कॉलोनी के पास से गिरफ़्तार किया।

अंकित कुमार ने बताया कि अपनी रील पर ज्यादा लाइक पाने के लिए उसने वीडियो को शाहजहांपुर में हुआ आतंकी हमला बताया था, पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.