रामचरन दुलारी देवी मानव सेवा एजुकेशनल ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

New india Time’s

रामचरन दुलारी देवी मानव सेवा एजुकेशनल ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा एवं डॉ. लाल सिंह मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से शनिवार को चोहदर पुर स्थित आर.डी.एम. कॉलेज  मुरादाबाद में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया। मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के कुशल डॉक्टरों ने 1550 मरीजों में 500 विद्यार्थीयों  के साथ अभिभावक व क्षेत्र वासियों की स्वास्थ्य की जांच की एवं रामचरन दुलारी देवी मानव सेवा एजुकेशनल ट्रस्ट रजि. द्वारा सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया शिविर में बीएमडी जांच कर ऑस्टियोपोरोसिस गठिया के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित किया गया।

वही मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डॉक्टर शेफाली सिंह के द्वारा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया और छात्र-छात्राओं को पुस्तको का वितरण करने के साथ ही विद्यालय में दसवीं कक्षा के स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया डॉ शेफाली सिंह के द्वारा कहा कि हमें स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना चाहिए निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ0 विशेष चौहान डॉ0 शोभित शाह डॉ0 बीके शर्मा डॉ0 इकरार अली डॉ0 अदनान अनवर डॉ0 रचित सक्सैना डॉ0 शैलेंद्र कुमार सिंह डॉ0 उमर कामरान डॉ0 आदित्य वार्ष्णेय के द्वारा भी जांच कर अपना सहयोग प्रदान किया गया।

रामचरण दुलारी मानव सेवा एजुकेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा पूनम रानी प्रबंधक डॉ अजीत सिंह ने कहा की सेवा ही परम धर्म है स्वास्थ्य की जांच करते रहना चाहिए सुखी जीवन स्वस्थ शरीर रहने से ही मिलता है संस्था द्वारा पूर्व में ही स्वास्थ्य कैंप लगते रहे हैं और भविष्य में भी मानव सेवा हेतु संस्था द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाते रहेंगे। प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने संस्था और ट्रस्ट के सभी सदस्यों के कार्य एलडी मेडी ग्रुप और दवा कंपनी के सहयोग की सराहना है शिविर में डॉ मेक सिंह प्रजापति डॉ जितेन्द्र सिंह राज कुमार सिंह रामवीर प्रजाति शीशराम  प्रजापति सतेंद्र सिंह रविन्द्र सिंह अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article