फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
बहराइच जिले के नगरीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्याम बाबा मंदिर से बीती 14 तारीख को श्री रानी सती माँ के दरबार से हुई लाखों की चोरी ने शहर भर में हड़कम्प्प मचा दिया था। माँ के दरबार से सोने और चांदी के जेवरात सहित नगदी चुराने वाले अपराधियों को मन्दिर के सीसीटीव कैमरों ने कैद कर लिया था। इस घटना से लाखों श्रद्धलुओं में रोष और क्रोध की लहर गई थी। सैकडों संख्या में लोग सड़कों पर उतरएआए थे।, शासन प्रशासन द्वारा मिले आश्वासन के बाद जनता शांत हुई थी। इन सब प्रक्रियाओं के बाद पुलिस ने अपराधियो को पकड़ने के लिये दिन रात धड़ पकड़ शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैमरे में कैद 3 चोरों में से 1 चोर अनुज कश्यप पुत्र उमेश कश्यप निवासी ग्राम लौकिह थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके पास से ताला काटने का कटर और 10220 रुपय सहित मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है।
चोरी के आरोपी अनुज कश्यप को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के मुखिया थाना दरगाह के प्रभारी आर पी यादव ने NIT बताया कि इससे पूछताछ कर अन्य 2 चोरों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
