गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
ग्वालियर में वरदानी दिवस एवं विश्व पत्रकारिता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर इंचार्ज आदरणीय बीके ज्योति बहन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार हमारी सच्चाई को समाज के सामने लाते हैं। और उनका बहुत ही विशेष महत्व है हमें उनका सदा सम्मान करना चाहिए नहीं तो आज के इस कलयुग में झूठ ही झूठ है कोई तो है जो सच को सामने की हिम्मत रखता है।

ब्रह्मा कुमारीज में पत्रकारों का सम्मान सदा के लिए था सदा के लिए है और यह भी कहा राधे-कृष्ण की मंदिर में राधे-कृष्णा को भी दिखाते हैं तो शिव की मंदिर भी दिखाते हैं, शिवलिंग दिखाने का तात्पर्य यही है कि उस राधे-कृष्ण जैसी जीवन शैली में हमें जीने के लिए, जहां सम्पूर्ण पवित्रता भरा जीवन हो, कोई दुख-अशांति का नामो निशान ना हो, अपना ऐसे जीवन बनाने के लिए शिव को याद करना पड़ेगा, इस समय यदि हम शिव को याद करेंगे, शिव के ज्ञान को हम सुनेंगे और अपने जीवन में धारण करेंगे तब ही हम उस देवी देवताओं की दुनिया में जा सकते हैं।

ब्रह्माकुमार सतनाम भाई ने अपने उद्बोधन में कहा की भक्ति करते में हम सिर्फ रामायण को सुनकर आते हैं, लेकिन ब्रह्माकुमारीज़ में सिर्फ रामायण सुनना ही नहीं है, सुनने के साथ रामायण की एक-एक बात को अपने जीवन में उतारना भी है और अपने जीवन को ऐसे बनाना भी है इसलिए भक्ति करना आसान है लेकिन ज्ञान में चलने में थोड़ी कठिनाई आती है, इस कठिनाई को दूर करने के लिए ज्ञान सुनने के साथ-साथ शिव भगवान पर विश्वास करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार श्री परमार सिंह तोमर और पहलवान कुशवाहा उपस्थित हुए। उनका इस दिवस पर विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि असीम शांति की अनुभूति करने के लिए यहां आने वाले बहुत ही सौभाग्यशाली है, मैं यहां पर जब इस भवन का उद्घाटन हो रहा था तभी से आ रहा हूं और मुझे बहुत असीम शांति की अनुभूति होती है, मैं दूसरों को भी प्रेरित करूंगा कि यहां अवश्य आएं।कार्यक्रम में गोहद से ब्रह्माकुमारी रुक्मणी बहन जी पधारी उन्होंने भजन और भोजन का महत्व बताया। वर्मा भाई, शिव भाई ने भी अपने-अपने उद्बोधन द्वारा प्रस्तुति दी।ब्रह्मा कुमार महेश भाई ने सभी को योगाभ्यास करवाया।
नन्हीं-नन्हीं कन्याओं ने नृत्य के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।अंततः ब्रह्माभोजन पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में लक्ष्मी माता जी ने भजन गाकर सभी का मन मुक्त कर लिया ब्रह्माकुमारी सृष्टि बहन ने सभी का धन्यवाद दिया।

