पहलगाम आतंकी हमला देश तोड़ने की एक साजिश है : महिला सर्वधर्म सद्भावना मंच | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में महिला सद्भावना मंच, द्वारा भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सद्भावना मंच की रज़िया मसूद ने कहा कि पहलगाम में हुए विभस्त हमले ने पूरे देशवासियों को झकझोर के रख दिया है। जहाँ एक ओर इस हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकी समूह कश्मीर और हिन्दू-मुस्लिम को अलग करने की नियत से काम कर रहे हैं।तो वहीं देश के अंदर भी कई ऐसे तत्व मौजूद हैं जो देश को धर्म के नाम पर बाँटकर अपनी राजनीती चमकाने के लिए आतंकी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। यह हमला पूरे देश पर हमला है।और जिन पर ज़ुल्म हुआ है उनके साथ इंसाफ होना ज़रूरी है। सब जानते हैं कि किस तरह कश्मीरी मुसलमानों ने हिन्दू टूरिस्टों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर इस हमले का सामना किया है। लेकिन देखने को मिल रहा है कि इस हमले की आड़ में देश में मौजूद अराजक तत्व हिन्दू-मुस्लिम एकता को तोड़ने एवं पहले से मौजूद नफ़रत की खाई को और गहरी करने की बातें कर रहे हैं। ऐसे में समस्त देशवासियों को चाहिए कि वो इन शांति और सद्भाव के दुश्मनों को कामयाब न होने दे। आपसी एकता और अखंडता इस देश की नीव है और इस नीव को बचाए रखना समस्त देशवासियों के हित में है। इस विरोध प्रदर्शन में रज़िया मसूद,अनीता आर्या
माहनाज़ इस्माल , सोनिया जैकब  प्रो. योगिता यश रावत, राफिया सुल्तान गुलशाद बेगम, आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.