मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा उपस्थित सदस्य सर्व श्री जायन्ट्स फेडरेशन 7 यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन , जायंट्स फेडरेशन अधिकारी डॉ फौज़िया फरहाना सोडावाला , जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था के सम्मानीय सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , सैयदा सुमेरा अली , आर एस ठाकुर , अरुण जोशी महाराज ने नगर निगम बुरहानपुर के महापौर एवं आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर श्री संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि जल की विकराल समस्या व् भीषण गर्मी को देखते हुए बुरहानपुर शहर में आने वाले समय में जल समस्या का सामना शहर की जनता को ना करना पड़े इस परिपेक्ष में कुछ कठोर क़दम जनहित में उठाना अति आवश्यक है। टूटे हुए पाइप लाइन का दुरुस्तीकरण,वर्तमान समय में आर ओ का ब्लू पाइप लाइन के माध्यम से जो पानी वितरण का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है वह सराहनीय क़दम तो है किन्तु आज भी कई जगह यह देखने में आया है की ब्लू पाइप लाइन से हजारो लीटर पानी टोटी ना लगे होने कारण व्यर्थ में बह रहा है।
पुरे नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर यह देखा जाए कि कहां पर व्यर्थ पानी बह रहा है उस संबंधित मकान मालिक को कहा जाए कि वह नल कनेक्शन जोड़ ले या टोटी लगा ले जिससे व्यर्थ पानी ना बह सके। इसके उपरांत समय अवधि देने के पश्च्यात भी अगर कोई ब्लू पाइप लाइन कनेक्शन धारक अगर इस प्रकार की गलती करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ में जल समस्या का विकराल रूप को देखते हुए क़ानूनी कार्यवाही करना जनहित में उचित कदम होगा। क्योकि जल है तो कल है , कल है तो हम सब है l जिस दिन इस देश का प्रत्येक मानव यह समझ लेगा की जल ही सर्वोपरि है। इसको बचाना आवश्यक है तो ही जीवन संभव है l नही तो वह दिन दूर नही होगा की जल के लिए युद्ध जैसी स्थिति निर्मित हो जाये।
रेंन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बुरहानपुर में नियम अनुसार वैसे तो लागू है किन्तु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को नये नियम लागु होने के बाद कितने लोगो ने अपनाया है यह भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है l नियम के अनुसार नया मकान बनने पर अनुमति तभी प्रदान की जाती है जब मकान मलिक नगर निगम के नियम अनुसार रेंन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाने की स्वीकृति प्रदान करता है ।नगर निगम इस और भी विशेष ध्यान दे की वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने के नियम बनने के पश्चात कितने लोगो ने किया है इसका भी सर्वे किया जाना जनहित में आवश्यक है । क्योकि जल जैसी विकराल समस्या को दूर करने में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा l बुरहानपुर शहर के नगर निगम क्षेत्र में अक्सर यह देखा है की शासन की ओर से या आम जनता की ओर से बेवजह जिसका कोई ओचित्य नही है पानी का छिडकाव किया जाता है। जिससे हजारो लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है l बुरहानपुर शहर के नगर निगम क्षेत्र में प्राय यह देखा गया है की कई जगह कुए बावड़ी है क्या उन बावड़ी और कुओ में चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी हो , पानी है या नही है ? इसको भी देखा जाना जनहित में आवश्यक होगा । क्योकि सरकारी स्तर पर उन बावड़ी और कुओ को रिचार्ज किया जा सकता है एवं गैर सरकारी कुओं के मालिक को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर रिचार्ज करने के लिए नगर निगम द्वारा निवेदन किया जा सकता है।

