बाड़ी के मंसूर खान और उनकी धर्मपत्नी सलमा बेगम की गरिमामय विदाई हज यात्रा के लिए हुए रवाना | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी के मंसूर खान और उनकी धर्मपत्नी सलमा बेगम की गरिमामय विदाई हज यात्रा के लिए हुए रवाना | New India Times

बाड़ी के बड़ा किला निवासी एवं सेवानिवृत्त जिला उद्योग अधिकारी मंसूर खान और उनकी धर्मपत्नी सलमा बेगम इस वर्ष 2025 की हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर एक आत्मीय व गरिमामय विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, परिजन, मित्रगण और समाजसेवी उपस्थित रहे। हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उपस्थित लोगों ने मंसूर खान व उनकी पत्नी का मिठाई खिलाकर, गुलाब की मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी ने देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआएं की।

इस अवसर को सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए लोगों ने हज यात्रा को न केवल एक व्यक्तिगत धार्मिक उपलब्धि बताया बल्कि समाज के लिए ज़रूरी बताया। स्वागत करने वालों में हाजी हाशिम खान, फजलू खान, फैयाज खान, मलिक जावेद खान, मुकेश सिंघल अग्रोहा, मुन्ना तरीन, संसार खान, मुन्ना लाल मंगल, परवेज खान, सुनील गर्ग कम्पनी परिवार,  यासीन शाह, फरीद, पत्रकार मलिक इमरान खान, भगवती मित्तल सहित कई प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे। मंसूर खान के पुत्र महबूब खान, शानू, मोनू, आदिल और डॉ साहिल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद ने इस अवसर को यादगार बना दिया यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और धार्मिक भावनाओं की सराहना का उदाहरण बन गया, जिसे सभी ने एक सकारात्मक सामाजिक संदेश के रूप में सराहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.