शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 1 मई को जंतर- मंतर नई दिल्ली में विशाल प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क गोरखपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 1 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु (पेंशन पुरुष) के नेतृत्व में यूपीएस एवं एनपीएस के विरोध में विशाल प्रदर्शन होगा जिसमें देशभर के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, हमें जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों से जुड़े प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से आह्वान किया है कि 1 मई के विशाल प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। 1 मई को जनपद गोरखपुर से हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने दिल्ली जाने की रणनीति बनाई है। बैठक में यादवेन्द्र कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवां ने कहा कि सहजनवां से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार दूबे, राजकुमार, संतोष पाठक, यादवेन्द्र यादव, अर्जुन गुप्ता, विरेन्द्र प्रसाद, राम प्रताप, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, राम जी बागी ब्लॉक महामंत्री सहजनवा, मेवालाल मौर्य, संजय राय, शिव प्रकाश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कौड़ीराम, उरुवा ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाण्डेय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

