मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र माजिद हुसैन ने पुनः रचा इतिहास, IIT JEE MAINS 2025 में आल इंडिया रैंक (AIR 30 ) हासिल करने के साथ ही बने मध्य प्रदेश के टॉपर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र माजिद हुसैन ने पुनः रचा इतिहास, IIT JEE MAINS 2025 में आल इंडिया रैंक (AIR 30 ) हासिल करने के साथ ही बने मध्य प्रदेश के टॉपर | New India Times

बुरहानपुर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शैक्षणिक संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी के होनहार छात्र माजिद हुसैन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने IIT JEE MAINS 2025 में 99.9992 परसेंटाइल के साथ न केवल अपने स्कूल  बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से परिवार, शिक्षक और स्कूल प्रशासन गोरवान्वित है।

मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र माजिद हुसैन ने पुनः रचा इतिहास, IIT JEE MAINS 2025 में आल इंडिया रैंक (AIR 30 ) हासिल करने के साथ ही बने मध्य प्रदेश के टॉपर | New India Times

माजिद हुसैन के साथ-साथ शुभ जैन 99.88, साजिद हुसैन 99.84, संमित महाजन 99.82, आयुशी साहू 99.74, गौरव अडवानी 99.66,अदम्य पाटीदार 99.60, स्वर्णिम राठौर 99.58, मकरंद सरखाने 99.53, कृष यादव 99.51,  दिव्यांश तिवारी 99.50, हर्ष रावत 99.48, आदिकुमार जैन 99.47, आरूश साहु 99.34, अर्पित पटेल 99.31, कृष्णम पाटिल 99.14, ऋतुराज सिंह चौहान 99.05 अजय धोते 99.05 एवं आदि।

माजिद हुसैन की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता का सहयोग और मेक्रो विज़न एकेडमी के सर्वश्रेष्ठ तथा अनुभवी IIT Faculty का मार्गदर्शन रहा है। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए माजिद ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल ने मुझे हर कदम पर प्रोत्साहित किया है। उनकी बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं।” इसी के साथ माजिद हुसैन ने NSEC, INPhO, IOQM, NSEP, INMO, INChO और SOF की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम  रैंक प्राप्त की।

मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर ने माजिद को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं और सकारात्मक माहौल दिया। एकेडमिक फाउंडर एवं चैयरमेन श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने भी उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा: मेक्रो विजन कुछ अलग करने के लिए जाना जाता है। इसी को ही सार्थक किया है माजिद हुसैन ने।”माजिद शुरू से ही मेहनती और होनहार छात्र रहा है। उसकी सफलता पूरे स्कूल और शहर के लिए गर्व की बात है।

“माजिद के माता-पिता ने उसकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, कि “हमने हमेशा अपने बेटे का हौसला बढ़ाया और उसे हर संभव सहयोग दिया। उसकी मेहनत और लगन ने आज उसे यह सफलता दिलाई है।”

अब माजिद का अगला लक्ष्य IIT JEE ADVANCED 2025 में भी देशभर में टॉप करना है। वह अपनी सफलता को और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। माजिद हुसैन की इस उपलब्धि से बुरहानपुर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांशी चौकसे, श्रीमती मंजूषा चोकसे, एज्युकेशनल डायरेक्टर अंतरा चौकसे, एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उपप्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल,  श्री संतोष सिलोरिया, श्री विजय सुखवानी, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमती विभा जेटली,डॉ. अरूण शर्मा और समस्त मेनेजमेंट सदस्यों ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.