मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में उस वक्त तनाव फैल गया जब कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा चार मीनार मस्जिद में लगे सी सी टीवी कैमरा चोरी कर मस्जिद को क्षतिग्रस्त करने की घटना को अंजाम दिया गया । सुबह जैसे ही आस पास के लोगों को पता चला तो उन्होंने मस्जिद के सचिव ईशाक खान को बताया उन्होंने मस्जिद कमेटी के सदस्यों से इस मामले को अवगत कराया कमेटी के सदस्यों ने अन्दर लगे डिस्प्ले में पूरे मामले को चेक करने के बाद मस्जिद घटना की तत्काल सूचना देकर मामला थाना प्रभारी अजय मरकाम के संज्ञान में लाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी की और मस्जिद को क्षति पहुंचाया । सी सी टीवी का फुटेज, डिस्प्ले को कमेटी के सदस्यों ने गंभीरता से जांच करने के बाद जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की गई।

जिसमें हेमंत जौंजल पिता नामदेव जौंजल, चेतन जौंजल पिता अशोक जौंजल, जितेंद्र राऊत पिता नामदेव राऊत ने मिल कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

मुस्लिम समाज के लोगों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने कानून को अपने हाथ में ना लेते शांति पूर्वक हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया । तत्पश्चात थाना प्रभारी ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उनको गिरफ्तार किया गया।

ताकि शहर की शान्ति भंग न हो सके। रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात समाज के जनप्रतिनिधि ईशाक खान,नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल, पायमुद्दीन पटेल, जबीर ड्राइवर , बाबू कुरैशी, पिट्टू धर्माधिकारी, सिराज भाई एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने एसडीओपी भार्गव सर थाना प्रभारी अजय मरकाम के साथ मामले को गंभीरता से लेते हुए जिन्होंने घटना को अंजाम दिया उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की साथ ही शहर का माहौल आगे भी कभी खराब न हो शहर में शांति बनी रहे। इस बात पर एसडीओपी भार्गव सर थाना प्रभारी अजय मरकाम ने आश्वस्त कराया कि आप निश्चिंत रहिए हम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुस्लिम समाज ने कानून को अपने हाथ में न लेते हुए। बहुत ही संयम से काम लिया और प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग कर शहर में शांति बनी रहे।

