सेवा विस्तारित बीजेपी अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय अभियान का आगाज़, कथनी और करनी में दिखा अंतर | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सेवा विस्तारित बीजेपी अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय अभियान का आगाज़, कथनी और करनी में दिखा अंतर | New India Times

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और भारत में बीजेपी के सुपर स्टार प्रचारक देश के मुखिया होने के नाते टैरिफ टैक्स युद्ध में अमरीका के खिलाफ़ साधी चुप्पी के कारण ग्लोबल से लोकल लीडर साबित हो चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम बीजेपी देश में डॉ बाबा भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान चलाने जा रही है। नई दिल्ली मे बीजेपी के प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अभियान के कार्यशाला का उद्घाटन किया। संविधान निर्माता डॉ बाबा भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर 14 से 25 अप्रैल 2025 तक बीजेपी समूचे देश में बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी। राज्य मंत्री रक्षा खडसे द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बाबा साहब से संबंधित पांच स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप मे विकसित किया है। विकसित भारत इस संकल्प के तहत देश के हर एक नागरिक का विकास और सामाजिक सौहार्द यह भाजपा का ध्येय है।

बीजेपी के कथनी और करनी में अंतर से जनता नाराज

सेवा विस्तारित बीजेपी अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय अभियान का आगाज़, कथनी और करनी में दिखा अंतर | New India Times

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी संविधान के खिलाफ़ सेवा विस्तार पर काम कर रहा है। 2014 से अब तक मोदी सरकार द्वारा बनाए गए अधिकतम कानून सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं पाए। हाल में पारित किए गए और देश में लागू हो चुके वक्फ संशोधन कानून को विपक्ष द्वारा शीर्ष अदालत में दी गई चुनौती के मुकदमे में यह कानून निरस्त किया जा सकता है। सरकार जातीगत जनगणना नहीं कराना चाहती। कोर्ट की आड़ लेकर महाराष्ट्र में तीन साल से लोकल बोर्ड के चुनाव नहीं किए जा रहे हैं। मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में झूठा बयान देते हैं। मुसलमानों के घरों पर चलाए जा रहे बुलडोजर से न्यायपालिका की शक्ति पर अतिक्रमण किया जा रहा है। गैर बीजेपी शासित राज्यों के राज्यपाल बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। तमिलनाडु बनाम राज्यपाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कल राज्यपाल की हवा निकाल कर रख दी है। सहिष्णुता की जगह लेने के लिए धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता न्याय बंधुता समानता इन मूल्यों के विपरीत काम कर रही मोदी सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी के इस दोगलेपन के कारण जनता में मोदी सरकार की लोकप्रियता गिर चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article