मिनिस्टर, एमपी एण्ड़ एमएलए गोल्ड अवार्ड 2025 का नई दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन | New India Times
मिनिस्टर, एमपी एण्ड़ एमएलए गोल्ड अवार्ड 2025 का नई दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन | New India Times
मिनिस्टर, एमपी एण्ड़ एमएलए गोल्ड अवार्ड 2025 का नई दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत/नई दिल्ली, NIT:

नई दिल्ली के लोधी रोड़ स्थित आंध्र एसोसिएशन ऑडिटोरियम में डीपीआईएएफ द्वारा सेकंड मिनिस्टर, एमपी एण्ड़ एमएलए गोल्ड अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाज और देश के लिए समर्पित देशभर से आए सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व शीर्ष जनप्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में असम, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर राज्य के पूर्व गवर्नर प्रोफेसर डाक्टर जगदीश मुखी ने मुख्य अतिथि, लोक सभा सदस्य व पूर्व मत्स्य पालन, पशुपालन डेरी मंत्री भारत सरकार पुरूषोत्तम रूपाला व राज्यसभा सांसद, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंड़िया के अध्यक्ष व सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार रामदास बंडू आथवले ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री (एमओएस) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार मंत्री, भारत सरकार रमेश्वर तेली को बेस्ट आइकॉन सांसद असम, लोकसभा सांसद जुगलकिशोेर शर्मा को बेस्ट आइकॉन सांसद जम्मू और कश्मीर, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी को बेस्ट आइकॉन सांसद मध्य प्रदेश, राज्यसभा सांसद व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर के लक्ष्मण को बेस्ट आइकॉन सांसद तेलंगाना, नागालैंड़ सरकार मार्काेफेड के अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर एम चूबा आओ को आइकॉन मंत्री नागालैंड, राज्यसभा सांसद ममता मोहनता को बेस्ट आइकॉन सांसद ओडिशा, बुधराई टुडू को बेस्ट आइकॉन विधायक पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मामले मंत्री श्रीकांत महता को बेस्ट आइकॉन मंत्री पश्चिम बंगाल व हरियाणा के ग्रामीण विकास चेयरमैन, मनरेगा के दिनेश बेदवाल प्रजापति सहित अनेकों हस्तियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद श्री रमेश्वर तेली व असम के डीपीआईएएफ-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लार्ड दास ने संकल्प लिया कि जल्द ही दादा साहेब फाल्के जी के सम्मान में असम के गुवाहाटी में 9 फीट ऊॅंचा दादा साहेब फाल्के जी का स्टैचू स्थापित किया जाएगा। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अवार्डी एवं प्रमुख समाजसेवी विपुल जैन बागपत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article