मेट्रो कार्य के चलते बोगदा पुल पर लग रहे जाम को लेकर यातायात डी.सी.पी. को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मेट्रो कार्य के चलते बोगदा पुल पर लग रहे जाम को लेकर यातायात डी.सी.पी. को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मेट्रो कार्य के चलते बोगदा पुल पर लग रहे जाम से नागरिकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मोहमद शावर ने आम नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों को हो रही असुविधाओं के निराकरण के लिए यातायात डी.सी.पी. को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पुल बोगदा से बरखेड़ी तक भोपाल मेट्रो का कार्य प्रारम्भ है। जिससे पुल बोगदा का कुछ हिस्सा छोड़कर रोड बंद कर दिया गया है। ऐसे में  यहाँ पर बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वर्तमान में बच्चों के स्कूल भी चालू हो गए है, यहाँ से आवागमन करने के लिए सिर्फ एक मुख्य रोड यही बचता है। जिससे बच्चों की स्कूल बस एवं वेन जाम में फसल जाती है। इस रोड से लगभग 40 से 50 हज़ार ज़ार लोग दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से प्रतिदिन अपना आवगमन करते हैं।

हमारे द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी कोई व्यस्था नहीं की जा रही है। कई बार हमारे द्वारा फोन पर भी बात की गई परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। कभी पुलिसकर्मी आते भी हैं तो थोड़ी देर खड़े होकर चले जाते हैं। पुल बोगदा घाटी होने के कारण जब जाम लगता है तो भारी वाहन एवं छोटी 407 वाहन, बड़ी बसें जब घाटी पर रुकती हैं तो रिवर्स जाने लगती हैं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने का भय बना रहता है। दिए गए ज्ञापन में निवेदन किया गया है है कि संबंधित मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों को आपके द्वारा निर्देशित करते हुए वहां पर उनके कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए तथा वहां पर यातायात पुलिस बल सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक लगाने के लिए संबंधितों को निर्देशित करें। पुल बोगदा से जिंसी चौराहा जाने वाला मुख्य मार्ग पर भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में दिया गया सुझाव

1. वर्तमान में बस स्टेण्ड की ओर से आने जाने वाले बड़े वाहन बस, ट्रक इत्यादि को 80 फिट से प्रभात पेट्रोल पम्प की तरफ निकलने की व्यवस्था कराई जाए ताकि उनका काम भी हो और आम जन को असुविधा न हो।

2. वर्तमान में पुल बोगदा का जो चालू रोड है वहां से सिर्फ दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन एवं स्कूल के वाहनों का आवगमन चालू रखा जाए और पूर्ण रूप से एक तरफ से जाने का और दूसरी तरफ से जिंसी चौराहा होते हुए नीम वाली सड़क निकालने के लिए व्यवस्था कराने की कृपा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.