मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा के युवा नेता के द्वारा जयपुर राजस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सम्मिलित पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश युवक कांग्रेस नेतागण एवं प्रदेश अध्यक्ष इनके समक्ष मेला का आयोजन किया गया। सम्मेलन जयपुर में युवा नेता कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश योगेश सेंडे, अखिल भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं INC राजस्थान प्रभारी मनीष चौधरी के हस्ते सम्मानित।
जयपुर युवक कांग्रेस सम्मेलन में जॉब प्लेसमेंट में सैकड़ों शिक्षित बेरोजगारों युवाओं को रोजगार सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें लगभग 500 युवाओं के साक्षात्कार हुए जिसमें प्रदेश के अनेक युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि एवं IYC प्रभारी मनीष चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, एवं यशवीर शूरा एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा शाली युवाओं को प्रोत्साहित किया उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगार के लिए आगे भी आवश्यक कोशिश की जाएगी।
नोट:- जो भी हमसे जुड़ें, उसे मिलें रोजगार।

