ईद उल फितर के मौके पर अमन चैन की मांगी गई दुआएं, बधाई देने पहुंचे कांग्रेस एवं भाजपा के नेतागण | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

ईद उल फितर के मौके पर अमन चैन की मांगी गई दुआएं, बधाई देने पहुंचे कांग्रेस एवं भाजपा के नेतागण | New India Times

पांढुर्णा में ईद उल फितर की नमाज़ कल सुबह 7.30 बजे भोपाल रोड़ वाली ईदगाह पर अदा की गई। नमाज़ और खुतबा हाफिज अब्दुल्ला फैजी ने अदा कराए। उन्होंने अपने तकरीर में रोजे की अहमियत और रमज़ान की फ़जीलत समझा कर आवाम को बताया कि रमजान का महीना बुराईयों और गुनाहों से रोकता है, रोज़ा नेक अमल करना और सब्र करना सिखाता है और अल्लाह से डरने का हुक्म देता है। इस मौके पर देश में अमन चैन भाईचारा क़ायम रहे इसकी दुआ की गई।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारि सुश्री नेहा सोनी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, एसडीओपी भार्गव, थाना प्रभारी अजय मरकाम ने इस दौरान व्यवस्था को व्यवस्थित करने में पूर्ण सहयोग किया। ईद के मौके पर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील बुधराजा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, भाजपा के पार्षद एवं सभापति महेंद्र घोड़े, ढोके जी, आर आईं, साहब, आमने जी एवं हाफिज अब्दुल्ला फैजी, जमिल भाई, अबरार अहमद, इस्माईल ठेकेदार, बाबा भाई, यूसुफ कुरैशी, अतीक कुरैशी, सिराज भाई एवं अनेक लोगों ने एक दूसरे को ईद के मौके पर गले मिलकर बधाईयां दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.