बागपत जिला में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, क्रांतिकारी वंशज मास्टर सत्तार अहमद बसौद के यहां ईद की खुशी में लोगों का कराया गया मुंह मीठा | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत जिला में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, क्रांतिकारी वंशज मास्टर सत्तार अहमद बसौद के यहां ईद की खुशी में लोगों का कराया गया मुंह मीठा | New India Times

पूरे बागपत जिला में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। ईद की नमाज़ के बाद जनपद बागपत के बसौद गांव में युवा चेतना मंच बसौद के संस्थापक, प्रमुख समाजसेवी व क्रांतिकारी वंशज मास्टर सत्तार अहमद के आवास पर ईद की खुशी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, अन्तर्राष्ट्रीय अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव समीर अहमद, राजेश चौहान टयोढ़ी, अर्जुन सिंह, मास्टर प्रदीप हिसावदा, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक, असगर ठेकेदार, इकबाल, इदरीश प्रधान, परवेज अहमद, आदिल हुसैन, अरविन्द कुमार, सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप भारद्वाज, धनपाल गुर्जर बली, सुजल सहित क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने इस दावत में शिरकत की। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और एक दूसरे का मुहं मीठा कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.