शाहजहांपुर जिला में पिता ने अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिला में पिता ने अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली | New India Times

शाहजहांपुर जिला में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव मानपुर चाकरी के रहने वाले राजीव कुमार 36 वर्ष ने देररात अपने चार बच्चों स्मृति 12, कीर्ति 9, प्रगति 7 और ऋषभ 5 की गला रेत कर हत्या कर दी और फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने  घटना स्थल का निरीक्षण किया। नवागत एसपी सिटी, सीओ सदर प्रयंक जैन, थाना रोजा प्रभारी राजीव कुमार मौक़े पर मौजूद रहे।

सुसाइड की घटना की सूचना मिलते ही बरेली जोन के एडीजी राजीव शर्मा, बरेली रेंज के आईजी डॉक्टर राकेश सिंह शाहजहांपुर पहुंचे और घटना स्थल का  निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिताजी ने बताया है कि कुछ समय पहले उनके पुत्र का एक्सीडेंट हुआ था जिसकी वजह से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article