अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

रविवार की रात मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित कोटहा गांव में आभूषण व्यवसायी की दुकान में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने और व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने के बावजूद चोरी की घटना का खुलासा न होने पर आल इंडिया स्वर्णकार समाज व ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों नें थानाध्यक्ष से मिलकर मामले में जानकारी जुटाते हुए घटना का खुलासा कर पीडित को न्याय दिलाने की बात कर घटना का खुलासा न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही। बतादें प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर कोटहा ग्राम सभा के जगेपुर में बसंत लाल सेठ पुत्र वृंदा सेठ सत्यम शिवम ज्वेलरी शार्प खोल रखी है। रविवार 23 मार्च को उनके चाचा का देहांत हो जाने पर दुकान बंद थी। उसी रात चोरों ने उक्त व्यवसायी की दुकान को खंगालते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा तो शटर टूटा था, अंदर आलमारी में रखा सफेद धातुओं के चार किलो के जेवरात सहित बारह ग्राम पीली धातु के जेवरात गायब मिले। जिसके संबंध में मेजा थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया, लेकिन मेजा पुलिस द्वारा अभी तक घटना के संबंध कोई खुलासा न किए जाने पर आल इंडिया स्वर्णकार समाज व ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुमित सोनी, जिला सचिव अधिवक्ता सूरज सोनी, मीडिया प्रभारी बुद्धसेन वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, सह प्रभारी अनिल कुमार सोनी, जिला सह संरक्षक राजू सेठ, जिला कार्यालय मंत्री रविवार सोनी आदि लोगों ने थानाध्यक्ष मेजा से मिलकर घटना का खुलासा करने की बात कही, चेताया कि खुलासा न होने पर शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी। बतादें दो वर्ष पूर्व भी उक्त व्यवसायी की उरुवा स्थित दुकान में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसका भी पुलिस आज तक खुलासा नही कर सका है।

