सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है: राज्य महिला आयोग सदस्य | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है: राज्य महिला आयोग सदस्य | New India Times

राज्य महिला आयोग की सदस्य, सुजीत कुमारी ने बुधवार को  जनपद शाहजहांपुर का दौरा कर महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरे के दौरान उन्होंने महिला जनसुनवाई, जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, जिला कारागार का निरीक्षण, वन स्टॉप सेंटर का अवलोकन, आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण और अन्य महिला कल्याण गतिविधियों का मूल्यांकन किया।

महिला जनसुनवाई एवं समस्या निवारण हनुमत धाम दर्शन के पश्चात माननीय सदस्य ने पूर्वाहन 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में  महिला जनसुनवाई में भाग लिया, जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और प्रशासन को भी उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए जनसुनवाई के दौरान 8 मामले घरेलू हिंसा के ,4 मामले जमीन विवाद के तथा 7 अन्य  मामले मिलकर 19 शिकायतें प्राप्त हुई।

जिसमें खुशबू पत्नी मनीराम निवासी काशीराम कॉलोनी शाहजहांपुर के 5 वर्षीय बेटे अनमोल गौतम के लिए श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल कोलचा सिनेमा के पास केदारनाथ रोड दरियागंज नई दिल्ली के डॉक्टर श्रॉफ से फोन पर वार्ता कर प्रार्थिनी खुशबू के बेटे अनमोल गौतम का निशुल्क इलाज के लिए कहा तथा प्रार्थनी की सहायता को तत्काल एक पत्र लिखा गया सदस्य द्वारा व्यक्तिगत प्रयास से बच्चे के आंख का ऑपरेशन कराए जाने के लिए दिल्ली के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (अतिरिक्त )रविंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा , समाज कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा, जिला मंत्री भाजपा आरती भदोरिया, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, अतिरिक्त s h o  थाना सदर बाजार विनोद कुमार यादव, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं महिला कल्याण विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा जनसुनवाई कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी   गौरव मिश्रा द्वारा सदस्य एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रेस वार्ता एवं महिला सशक्तिकरण पर संवाद
जनसुनवाई के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी को इस दिशा में सहयोग करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.