कलेक्टर ने हरि झंडी दिखाकर नशामुक्त जागरूकता के लिए चलित प्रचार रथ को किया रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने हरि झंडी दिखाकर नशामुक्त जागरूकता के लिए चलित प्रचार रथ को किया रवाना | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टर कार्यालय झाबुआ से नशामुक्त जागरूकता हेतु चलित प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज साँवले, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज साँवले ने बताया कि संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं तथा नशामुक्त जागरूकता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु चलित प्रचार रथ जिला कार्यालय में उपस्थित हुआ है।

New india Times

जिला झाबुआ में विभागीय योजनाओं/नशामुक्ति प्रचार प्रसार हेतु चलित प्रचार रथ का रूट चार्ट निम्नानुसार रहेगा:-
झाबुआ कलेक्टर कार्यालय – बस स्टैण्ड – कल्याणपुरा  हाट बाज़ार – रायपुरिया – पेटलावद -थांदला – मेघनगर – झाबुआ (राजवाड़ा) – रामा – पारा – राणापुर। कार्यालयीन कलाकार श्रीमती कुसूम भूरिया एवं श्रीमती सुमन सलाम द्वारा उक्त प्रचार रथ के साथ रूट चार्ट अनुसार भ्रमण करते हुए विभागीय योजनाओ एवं नशामुक्त जागरूकता प्रचार प्रसार करते हुए एनएमबीए एप पर दर्ज किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article