सरकारी बैंक के मैनेजरों की केबिन से बैग व मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​सरकारी बैंक के मैनेजरों की केबिन से बैग व मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Timesराजधानी भोपाल के पिपलानी और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित दो सरकारी बैंक के मैनेजरों का उन्हीं के कैबिन से बैग व मोबाइल चुराने वाले एक आरोपी को श्यामला हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में आरोपी ने कुल 5 चोरी की वारदातें कबूली हैं।​सरकारी बैंक के मैनेजरों की केबिन से बैग व मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Timesभोपाल जोन-3 एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने मीडिया को बताया कि पकडे गए आरोपी की पहचान संदीप बलबानी पिता हरिदास बलबानी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नम्बर 37 गोपाल मंदिर के पास एक सेक्टर, टीलाजमालपुरा, के रूप में हुई है।

श्यामला हिल्स पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी संदीप बलबानी को किलोल पार्क मस्जिद के पीछे स्थित दुकानों के पास से गिरफ्तार किया है।
एएसपी भदौरिया का कहना है कि पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में आरोपी संदीप ने एमपी नगर से दो वाहन चोरी करने, श्यामला हिल्स स्थित बैंक आॅफ इंडिया की सहायक प्रबंधन का एक मोबाइल चोरी करने, ऐशबाग से नगदी चोरी करने और पिपलानी इलाका स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच मैनेजर के कैबिन से सोने का बैग चोरी करने की वारदातें कबूली हैं।
एएसपी भदौरिया का कहना है कि आरोपी संदीप पूर्व में भी थाना बागसेवनियां में कई अपराधों के चलते बंद हो चुका है। आरोपी के कब्जे से चुराई गई दो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल और मशरुका बरामद किया गया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article