समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने करनावल पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाका, अधिकारियों को दिया निर्देश | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने करनावल पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाका, अधिकारियों को दिया निर्देश | New India Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को करनावल पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, ‘बेटियों के साथ हुए अपमान का सपा के गुंडों को भरपूर दंड मिलेगा। ऐसे गुंडों का इलाज खूब किया है, इनका दिमाग भी ठिकाने लगेगा। सपा के लोगों के इस कृत्य ने समाज में गलत संदेश दिया है। बीजेपी की सरकार और संगठन पूरी तरह परिवार के साथ है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि करनावल में हुई घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को मुकदमे की मजबूत पैरवी करने का निर्देश दिया है। ताकि सभी आरोपियों को जल्द साख से सख्त सजा न्यायालय द्वारा दिलाई जा सके। भाजपा सबकी पार्टी है, समाज के सभी अच्छे लोग इन गुंडों के खिलाफ हैं। अब सर्व समाज के लोग मिल कर बेटियों की शादी धूमधाम से कराएंगे। मंत्री श्री असीम अरुण ने कहा कि बेटियों की शादी के मौके पर मैं स्वयं खड़े होकर कराऊंगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को मंत्री ने निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी की जाए। ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति करने का साहस न कर सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article