मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री द्वारा पी०एम० किसान की 19 वीं किश्त जारी किए जाने के परिप्रेक्ष्य में उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार सहित कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा सभी अतिथियों एवं कृषक बन्धुओं का स्वागत करते हुए बताया गया कि आज हमारे लिए बड़े गौरव एवं खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों को पी०एम० किसान की 19वीं किश्त जारी की जा रहीं है।
19 वीं किश्त के रूप में जनपद के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में 2000 रूपये की किश्त प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित की गयी। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगणों द्वारा विकास खण्डों के प्रगतिशील कृषकों सुशील कुमार मिश्रा, राम बहादुर, अशोक कुमार आदि सहित कृषकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में प्रधानमंत्री द्वारा किश्त भेजे जाने का बटन दबाने के पश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे कृषकों के मोबाइल पर किश्त प्राप्ति का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री जी का अभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डी०पी०एस राठौर चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, के०सी० मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा, शिल्पी गुप्ता अध्यक्ष भाजपा (महानगर), गन्ना समिति रौजा के चेयरमैन, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, एस०एम०एस० मुख्यालय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं कृषक बन्धु मौजूद रहें।

