श्री जगन्नाथ स्वामी प्रबंध समिति के बने पुनः अध्यक्ष: मिजाजी लाल तिवारी | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

श्री जगन्नाथ स्वामी प्रबंध समिति के बने पुनः अध्यक्ष: मिजाजी लाल तिवारी | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर के प्रबंध हेतु श्री जगन्नाथ स्वामी प्रबंध समिति मुकुन्दपुर के अध्यक्ष रहे पंडित मिजाजी लाल तिवारी वर्ष 2004से अध्यक्ष रहे।जिनके द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व अध्यक्ष पद से स्तीफा महासचिव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमरपाटन के नाम दिया गया था। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार ताला उमाकांत शर्मा पटवारी हल्का मुकुन्दपुर अमरदीप राठौर और पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शिवशरन दीपांकर और पुलिस बल के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में दोपहर में पहुंचे।जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) अमरपाटन डॉ.आरती सिंह के द्वारा श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में अध्यक्ष पद हेतु पहले स्तीफा मंजूर किया जाये या न किया जाये।

इस संबंध में गुप्त पर्ची के माध्यम से चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें बीरेंद्र शुक्ला के पक्ष में 9 मत पड़े यानी स्तीफा मंजूर किया जाये। तो वहीं स्तीफा न मंजूर किया जाये और श्री तिवारी को हीं अध्यक्ष पद में बने रहने दिया जाये इस पक्ष में कुल 16 मत पड़े। जिससे श्री तिवारी अब पुनः अध्यक्ष बने रहेंगे और बीरेंद्र शुक्ला को पराजित होना पड़ा। विदित हो कि पंण्डित मिजाजी लाल तिवारी कमिश्नर रीवा में स्टेनों के पद पर पदस्थ थे।जो सेवानिवृत्त होने के बाद श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बनाये गये थे। उक्त चुनाव में पुलिस बल तैनात रहा फिर भी बीरेंद्र शुक्ला के पक्ष के विवाद की स्थिति बनाने लगे।श्री शुक्ला ने काफी तेज-तेज बोला जाने लगा और विवाद की स्थित बनाने लगे जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन डॉ.आरती सिंह के द्वारा श्री शुक्ला को फटकार लगाई तब मामला शांत हुआ। श्री तिवारी के पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर अनिल द्विवेदी, कृष्णनन्द मिश्रा उर्फ भोले, सुमित गुप्ता आदि लोगों में उत्साह देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.