मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित एक बौद्ध समाज की ज्योति आठवले नामक विधवा महिला का मकान 25 फरवरी 25 को BOI द्वारा नीलाम करने की खबर जैसे ही समाज जनों को मालूम पड़ी तो तत्काल मीटिंग बुलाकर समाज प्रतिनिधि मंडल ने सभी से आर्थिक मदद करने के लिए निवेदन किया तो समाज के जागरूक एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने मदद के लिए तत्पर हो गए और एक दूसरे को मैसेज देकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन स्वयं की इच्छा से दान करना चालू कर दिया । आनंद कोस बौद्ध द्वारा बताया गया कि यह महिला समाज की है। अपनी मुसीबत राष्ट्रीय भीम आर्मी संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे को बताई। उन्होंने ताई की बात मैसेज के माध्यम से समाज के ग्रुपों में रखी तो समाज मदद के लिए हाथ बढ़ाते गया। समाजसेवी दत्तू मेढे ने समाज का धन्यवाद करते हुए बताया कि यह महिला काफी समय से परेशान थी। पति के गुजरने के बाद पूरी तरह बिखर चुकी थी।
जब यह समस्या प्रतिनिधि मंडल के समक्ष मीटिंग में रखी तो यह जवाबदारी मेरी अपनी समझ कर मैं बैंक जाकर बैंक मैनेजर से बातचीत की तो यह कुल बकाया 7 लाख 40 हजार निकाला। इसका सेटलमेंट का रास्ता निवेदन करने पर 4 लाख के अंदर अतिरिक्त खर्चे के साथ बैंक ने आश्वासन दिया। उसी समय मैंने यह सारे जानकारी समाज जनों को मैसेज के माध्यम से देना चालू कर दिया। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग गरीब महिला का आशियाना बचाने के लिए तत्पर हो गए और इतिहास में पहली बार इतना बड़ा चैलेंज 3 दिन में पूरा करने का स्वीकार किया है । 24 घंटे में 1 लाख के ऊपर जमा करके दिखाकर एकता का परिचय दिया है। यह समाज ही परिवार है परिवार का हर सदस्य एक समान होता है। और सुख-दुख में साथ में होता है ।इसी प्रकार हमें हर किसी की मदद करना चाहिए। समाजसेवी दत्तू मेड की इस जागरूकता से सभी समाज के लोगों को सीख लेकर एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

