इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के तत्वावधान में दमोह में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती अभियान के तहत कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश की प्रमुख रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के स्टॉल लगाकर दमोह के कॉलेजों के छात्र छात्राओं को उनके सपनों की उड़ान भरने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने के साथ साथ पढ़ाई के बाद किस फील्ड में जॉब उपलब्ध है यह सब जानकारियां दी गई जो प्रदेश सरकार और भारत सरकार से संबंधित योजनाओं के तहत देश के गाँव शहर तक ओपन भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में देश की प्रमुख कंपनी डी एम सी एफ कंपनी के कॉन्सलर योगेश माली ने दमोह के युवाओं के बीच उन्हें बेहतर मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग के तहत मध्यप्रदेश में यह पहल शुरू कर रहा है की जो देश के कोने कोने से बेहतरीन युवाओं को चुनकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है वह भी निःशुल्क ना कोई रजिस्ट्रेशन फीस ना कोई ख़र्च भारत सरकार से संबंधित कंपनी डी एम सी एफ प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर डॉ संजय सोफे और उनकी इंडस्ट्री के अनुसार एजुकेशन और इंडस्ट्री के बीच का जो गेप है उसे समाप्त करना है और देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार उपलब्ध कराना है जो सरकार की भी एक पहल का हिस्सा है।

