घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर कूड़ा वाहन को ही दें: संयुक्त नगर आयुक्त | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर कूड़ा वाहन को ही दें: संयुक्त नगर आयुक्त | New India Times

संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने महानगर के बाबूजई वार्ड व हयातपुरा वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। संयुक्त नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय पार्षद के साथ क्षेत्र की गलियों में भ्रमण कर सफाई की स्थिति को देखा। इस मौके पर स्वच्छता कर्मी सफाई कार्य करते हुए पाए गए। निर्देशित किया गया कि वार्ड वासियों की सुविधा के दृष्टिगत साफ-सफाई का कार्य बहुत ही ईमानदारी से करें,जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किये जाने के भी विशेष निर्देश सम्बंधित को दिए गए। भ्रमण के समय स्वच्छता हेतु लोगो से अपील भी की गयी कि घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन को ही दे। साथ ही कचरे को इधर-उधर न फेंकने, कचरे को एक उचित स्थान पर ही डाले जाने का भी अनुरोध किया गया।

हयातपुरा स्थित सार्वजनिक शौचालय की भी सफाई स्थिति को देखा। सम्बंधित को विशेष साफ-सफाई, शुद्ध जलापूर्ति व प्रकाश बिंदुओं को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय सफाई एवं खाद निरीक्षक सतेंद्र कटियार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.