पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेशानुसार तथा कलेक्टर धार एवं जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी प्रदीप कुमार खरे के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों का ब्लॉक स्तरीय चिकित्सकीय परीक्षण शिविर कन्या हाई स्कूल तिरला में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धार के चिकित्सक दल में डॉ मनीष मोदी, ई एण्ड टी स्पेशलिस्ट एमडी मेडीसीन, डॉ अजय पाटीदार मनोचिकित्सक, डॉ रूपेंद्र पटेल हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ मोहन जमरा, डॉ एम.एल. जैन, डॉ रजनी पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ बोराशी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष मोदी कल्पित शर्मा एवं आलिमको जबलपुर से आए अन्य डॉक्टर्स द्वारा दिव्यांग छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
तिरला बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना ने मीडिया को बताया कि शिविर में कुल 198 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से 57 दिव्यांग छात्रों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया। एमआरसी कामिनी लिखार ने बताया कि शिविर की माध्यम से परीक्षण उपरांत छात्रों के यूडी आईडी कार्ड भी बनाए गए। जिला शिक्षा केन्द्र धार से प्रवीण शर्मा सहायक परियोजना समन्वयक आयईडी उपस्थित हुए। शिविर के सफल आयोजन में जनपद शिक्षा केंद्र तिरला के सभी बीएसी, जनशिक्षक, संकुल प्राचार्य कल्पना नालकर मैडम, साक्षरता समन्वयक योगेंद्र पांडेय आदि का सहयोग रहा।

