रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर में श्री संघ एवं नवयुवक परिषद के तत्वाधान में महिला परिषद शाखा मेघनगर द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन जैन पाठशाला के बच्चों को माह जनवरी के मासिक पुरस्कार वितरण किए गए। उक्त जानकारी देते हुए दिविक कावड़िया ने बताया कि, पाठशाला का संचालन महिला परिषद द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिसमें अभी 21 बच्चों ने अपना पंजीयन करवाकर प्रतिदिन ज्ञानार्जन के लिए पाठशाला आ रहे है, तो वही प्रति रविवार को परमात्मा की सामूहिक स्नात्र पूजन का भी आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिमाह के पूर्ण होने पर पाठशाला समिति द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। माह जनवरी का प्रोत्साहन पुरुस्कार शनिवार को पाठशाला के दौरान महिला परिषद की वरिष्ठ श्रीमती चंदनबाला कांठी, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना भंडारी और कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता लुणावत के हाथों वितरित किए गए। इस अवसर पर पाठशाला संचालिका एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, संगठन मंत्री श्रीमती विमला कोठारी, संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी, शैफाली कांठी, नेहा भंडारी उपस्थित थे।

