शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर में सभी एएनएम, आशाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, क्षेत्रीय पार्षद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साक, फार्मासिस्ट एवं अन्य सभी कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ टीकाकरण टीबी अभियान, फाइलेरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करते हुए क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। घर-घर भ्रमण कर टीबी के मरीज के संपर्क कर उनकी सूचना उपलब्ध कराएं साथ ही साथ फाइलेरिया के रोगियों को भी चिन्हित कर दवा खिलाए जाने के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए विशेष प्रयास सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान एएनएम आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई साथ ही साथ समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण के कार्य में आने वाली समस्याओं को तत्काल निराकरण करें।

टीकाकरण लगाए जाने का विरोध करने वाले परिवारों सिस्टम चर्चा करें तथा उनकी सूची तैयार कर योजना बनाएं तथा शत प्रतिशत टीकाकरण करना सूचित करें।

बैठक में स्थानीय पार्षद, डिप्टी सीएमओ डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री हुदा जेहरा, अरविंद रस्तोगी जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ0 आलोक कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.