पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया 11 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान'' सेफ क्लिक'' का शुभारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया 11 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान'' सेफ क्लिक'' का शुभारंभ | New India Times

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्‍य प्रदेश पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ”सेफ क्लिक” चलाया जा रहा है। यह अभियान एक से 11 फरवरी तक चलाया जायेगा। डीजीपी श्री मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में शुक्रवार 31 जनवरी को पोस्टर एवं प्रचार- प्रसार सामग्री का विमोचन  किया। इस प्रदेश व्यापी अभियान की माॅनीटरिंग एडीजी सायबर सेल श्री योगेश देशमुख एवं अधीनस्थ अमले द्वारा की जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग की सक्रिय सहभागिता के लिए भी कहा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article