पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घटना 16 जनवरी की रात सिरोल स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर हुई थी, जहां चार बदमाशों ने विवाद के बाद गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस ने 29 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को कांचमील क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने फायरिंग की बात कबूल की। गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। उनके फरार साथियों की तलाश जारी है।
टीम की सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

