विद्युत समस्याओं का समय से हो समाधान: वित्त मंत्री खन्ना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विद्युत समस्याओं का समय से हो समाधान: वित्त मंत्री खन्ना | New India Times

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में नगर निगम की विद्युत समस्याओं को लेकर बैठक महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह एवं समस्त पार्षदों तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में आहूत की गई।

बैठक में पार्षदों द्वारा खराब, झुके, नीचे से गले विद्युत पोल, नए पोल लगवाने, रास्ते से पोल शिफ्ट करने, जर्जर विद्युत तार, विद्युत तारों का मकड़ जाल सही करने, लूज विद्युत तार कसने, नई विद्युत बंच केबिल पड़ने, नए ट्रांसफार्मर लगने, ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने तथा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने सहित आदि समस्याएं उठाई गई।

मंत्री जी ने एक-एक पार्षद की वार्डवार विद्युत की समस्याओं को सुना तथा विद्युत विभाग के अभियंताओं से की कार्रवाई के संबंध में जानकारी तथा उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत की समस्याओं के निस्तारण की तिथियां निर्धारित करते हुए समाधान करना सूचित करें।

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि पिछले 3 वर्षों में विद्युत विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का एस्टीमेट प्रस्तुत किया जाए और अवगत कराया जाए कि क्या-क्या सामान मिला है और कहां-कहां प्रयोग किया गया है।

मंत्री जी ने बिजली विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि विद्युत समस्याओं को मौके पर जाकर पार्षदों के साथ निरीक्षण कर समाधान कराना सुनिश्चित करें। पार्षदों द्वारा नगर निगम की खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या बताने पर मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम बनाकर सभी वार्डो का सर्वे कर खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराएं तथा जो बदलने वाली हो उसे बदलें।

बैठक में मंत्री ने विद्युत विभाग के अभियंताओं से कहा कि यह बैठक समस्याओं के समाधान के लिए है टालने के लिए नहीं है, समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगभग 20-25 प्रतिशत विद्युत बिल गलत बनाने की शिकायत मिलती है इसमें सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता का विद्युत बिल नहीं आना चाहिए। विद्युत पोलों पर करंट उतरने की शिकायत मिलने पर मंत्री ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि विद्युत समस्याओं की जो तिथियां तय की गई है उन्ही के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही मिलने पर क्षम्य नहीं किया जाएगा। मंत्री ने पार्षदों से कहा कि लगातार पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है इसको बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पार्कों की देखरेख अच्छे ढंग से करें। वार्ड में साफ सफाई अच्छे ढंग से कराई जाए, वार्ड की सफाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों से कहा कि नाले, नाली, सड़कों आदि स्थान पर अतिक्रमण न होने दे।

बैठक में अपन जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह सहित संबंधित विद्युत विभाग के एसई, एसडीओ, जेई मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.