जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र मीरा-भाईंदर यूनिट द्वारा मनाया गया मराठी पत्रकारिता दिवस, कई पत्रकार हुए सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र मीरा-भाईंदर यूनिट द्वारा मनाया गया मराठी पत्रकारिता दिवस, कई पत्रकार हुए सम्मानित | New India Times

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र मीरा-भाईंदर यूनिट द्वारा मराठी पत्रकारिता के जनक बालशास्त्री जांभेकर की स्मृति में मीरा-भाईंदर रोड़ स्थित मेघा पार्टी हॉल में मराठी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, प्रेस फोटोग्राफरों को शॉल, स्मृति-चिन्ह, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीरा-भाईंदर व वसई-विरार के पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1) प्रकाश गायकवाड़, महाराष्ट्र यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव हेमंत सावंत प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर यूनिट के अध्यक्ष निलेश फापाले, महासचिव प्रमोद देठे, उपाध्यक्ष शक़ील अहमद, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नामदेव क़ासिद, कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल, मीरा-भाईंदर यूनिट के कोषाध्यक्ष गणेश मिस्त्री, कार्यकारिणी सदस्य मेहबूब कुरेशी, गणेश दिघे ने कार्यक्रम को सफल बनाने का उल्लेखनीय प्रयास किया। इस अवसर पर सभी महानुभावों ने अपने विचार रखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.