अपहरण कर एएनएम हत्या मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के सुल्तानगंज से अगवा हुई 70 साल की रिटायर्ड एएनएम की हत्या हुई थी, जिनका शव बांका जिले के बेलहर में नदी किनारे मिला था।
बदमाशों ने एएनएम की हत्या से पहले उनके साथ गैंगरेप किया और फिर शव की पहचान छुपाने के लिए सर काटकर दूर फेंक दिया था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सुल्तानगंज से जमुई जाते समय बुजुर्ग महिला का अपहरण हुआ था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि, एक महिला की सिर कटी लाश बांका जिले के बेलहर में नदी के किनारे पड़ी है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय महिला का शव बेलहर थाना क्षेत्र के बदुआ नदी के कुमरैल घाट के पास जमीन में गड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान रिटायर्ड एएनएम के रूप में कराई। पुलिस के मुताबिक दिन भर चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया ह। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। इसे लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि, यह हत्या पैसे की लेन-देन में किया गया है। हत्या में शामिल अपराधी और महिला नौकरी लगाने के नाम पर ठगी गिरोह का संचालन करती थी। हालांकि सिटी एसपी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बताया कि अभी एफएसएल की टीम जांच कर रही है। टीम के द्वारा जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article