जीवन जीने की कला सिखाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर एडवोकेट संतोष देवताले का मंदसौर में हुआ नागरिक अभिनंदन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जीवन जीने की कला सिखाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर एडवोकेट संतोष देवताले का मंदसौर में हुआ नागरिक अभिनंदन | New India Times

सांसारिक भागदौड़ की जिंदगी में, आज स्कूल के बच्चे से लेकर बड़े से बड़ा अधिकारी हो, नेता हो या अभिनेता हो,आज हर व्यक्ति तनाव का जीवन जी रहा है। फूल टू मस्ती एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से हम परेशान और तनाव से भरे हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रहे हैं। उक्त उदगार भावसार समाज के खेल कला और संस्कृति विभाग के नेशनल चेयरमैन बुरहानपुर निवासी सीनियर अधिवक्ता संतोष देवताले ने बीती रात मंदसौर में आयोजित “फूल टू मस्ती जीना इसी का नाम है, एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में उपस्थित भावसार समाज बंधुओ और बहनों को संबोधित करते हुए कहीं। देवताले विगत 17 वर्षों से आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग के माध्यम से अलग-अलग शहरों में समाजजनों के बीच पहुंचकर उन्हें जिंदगी जीने का असली तरीका सिखा रहे हैं।

बुरहानपुर शहर मात्र में आज उनके माध्यम से 10,000 से अधिक महिला पुरुष तनाव रहित हंसते हँसाते जीवन जीने की कला सीख चुके हैं। उनके इस पुनीत कार्य के लिए दसपुर भावसार समाज मंदसौर के द्वारा आयोजित “फूल तू मस्ती जीना, इसी का नाम है” कार्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर भावसर समाज के अध्यक्ष महेश भावसार ने शाल श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर मोटिवेशनल स्पीकर और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भावसार क्षत्रिय महासभा की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर से पधारी अनुपमा मगरे ने भी संतोष देवताले के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप वर्तमान समय में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए अलग-अलग शहरों में पहुंचकर बिना कोई शुल्क लिए यह जो समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं, बहुत ही वंदनीय है।

मंदसौर शहर की भावसार धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया भावसार क्षत्रिय महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट समाजभूषण डॉक्टर राजू जवलकर ( गुलबर्गा) एवं हाई पावर कमेटी के प्रमुख सदस्य अनिल धवले (पूना) ने भी वर्चुअल उद्बोधन के माध्यम से देवताले के इस अनूठे सेवा कार्य की खूब खूब प्रशंसा की और आपने मंदसौर के समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा ऐसे आयोजन के माध्यम से समाज एकता और भाईचारे के सूत्र में प्रगाढ़ता के साथ जुड़ जाता है।

नेशनल प्रेसिडेंट राजू जावलकर ने गुलबर्गा कर्नाटका से इस कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता करते हुए उपस्थित समाज बंधुओं से कहा कि मंदसौर भावसार समाज की तर्ज पर मोटिवेशनल स्पीकर संतोष देवताले के  इस ज्ञान का पूरा सदुपयोग करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी ऐसे शानदार आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मंदसौर भावसार समाज के अध्यक्ष महेश भावसार सचिव संजय भावसार और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश भावसार ने बताया कि इस फूल टू मस्ती के एकदिवसीय आयोजन में मंदसौर के अलावा उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर भोपाल गन्धर्वपुरी और मक्सी जैसे अनेक शहरों से 500 से अधिक समाज बंधु और माताएँ बहनें एकत्रित हुई।

सुबह से शाम तक चलें आयोजन में सूत्रधार संतोष देवताले ने तनारहित हँसते हँसाते जीवन जीने की कला के गुर सिखाते हुए सभी को अलग-अलग खेल के द्वारा व जीवन दर्शन पर आधारित प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से झूमने पर मजबुर कर दिया। संध्याकालीन सत्र में भावसार समाज की खेल कला और संस्कृत विभाग की मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा संगीत निशा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भावसार क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंदौर निवासी विपिन भावसार और खेल कला संस्कृति विभाग के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष उज्जैन से पधारे अनिल भावसार,ललित भावसार, अभिषेक भावसार और उनकी पूरी टीम ने रंगारंग प्रस्तुति से पूरे पंडाल में फूल टू मस्ती का वातावरण निर्मित कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article