सौंसर विधायक विजय चौरे ने कलेक्टर महोदय से की खनिज मद से सड़क निमार्ण की मांग | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

सौंसर विधायक विजय चौरे ने कलेक्टर महोदय से की खनिज मद से सड़क निमार्ण की मांग | New India Times

सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावंगा एवं मालेगांव क्षेत्र सावंगा से सातनूर एन एस तक लगभग 5 किलो मीटर पर ओवर लोडेड रेत एवं डोलोमाइट ट्रकों का आवागमन होने से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क पर लगभग 6 ग्रामों के लोगों का आवागमन होता है इस सड़क पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस सड़क निर्माण में अधिकारियों ने 5 करोड़ रुपया लागत आना सम्भावित बताया है। आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए सड़क निर्माण करना अति आवश्यक है।

विधायक विजय चौरे ने कलेक्टर महोदय से सावंगा से सातनूर 5 किलो मीटर तक सड़क निर्माण खनिज मद से स्वीकृति प्रदान करने की अपील, मांग जनहित में किया। इस अवसार पर पांढुर्णा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके, पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी रामू टेकाम, सरपंच श्रीमती रेशमा संजय बागड़े, श्रीमती रेणुका बावरे, श्रीमती छाया शिंदे, श्रीमती शिल्पा बागड़े, विट्ठल गायकवाड़, जिला मिडिया प्रभारी देवकांत मांडवगढ़े, ने मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article