बुरहानपुर में शौर्य दिवस के उपलक्ष में भीमआर्मी ने निकाली विशाल बाइक रैली | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में शौर्य दिवस के उपलक्ष में भीमआर्मी ने निकाली विशाल बाइक रैली | New India Times

बुरहानपुर के ग्राम लोनी में प्रतिवर्ष 1 जनवरी को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भीम आर्मी के तत्वाधान में विशाल मोटरसाइकिल रैली यात्रा निकल जाती है। ग्राम लोनी से यह रैली प्रारंभ होती है और जिले के विभिन्न मार्गो से होते हुए बुरहानपुर में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर (मुख्य डाक घर के पास में ) इसका समापन होता है। बाइक रैली के अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा 50 से अधिक वरिष्ठ समाज सेवियों को  गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट, फूल माला और नीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने बताया कि यह आयोजन इसलिए किया जाता है कि इस दिन हमारे 500 महार योद्धाओं ने 28 हजार पेशवा को सम्मान स्वाभिमान के लिए युद्ध में पराजित किया था। जिसका खुलासा डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा किया गया था। उस दिन से पूरे देश में इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की तरह 1 जनवरी को ही बुरहानपुर में भी विशाल बाइक रैली और झांकी में विजय स्तंभ कोरेगांव बनाया गया था। सबने मानवंदना के साथ में वीर शहीदों की शहादतो को अभिवादन किया गया । जिसमें समाज के समस्त संगठनों ने भाग लिया। और राजनीतिक,सामाजिक दलों एवं संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर रैली का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article