एक शाम मारहूम हाजी सईद सौदागर के नाम | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

एक शाम मारहूम हाजी सईद सौदागर के नाम | New India Times

नगर के युवा समाज सेवी जो बीते दिनों इस दुनियां को अलविदा कह गए मरहूम हाजी सईद अहमद सौदागर की याद में शानदार ऑल इंडिया मुशायरा कार्यक्रम स्थानीय  गाड़ी खाना नया बाज़ार मोहल्ला दमोह में 5 जनवरी 2025 दिन रविवार रात 9 बजे से आयोजित होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध शायर कवि शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम के संबंध में कलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया हर दिल अजीज मरहूम सईद अहमद सौदागर साहब की पहली वर्षी के अवसर पर रविवार 5 जनवरी को दोपहर उनके निवास स्थान से इसाले सबाव फ़ातिहा ख़्वानी का एहतेमाम किया गया जिसमें स्थानीय हाफिजों और मौलानाओं की शिरकत होगी वही रात 9 बजे से आल इंडिया मुशायरा शुरू होगा।

इस अखिल भारती कवि सम्मेलन व मुशायरा कार्यक्रम में  मेहमान शायरों कवियों में प्रसिद्ध शायर जनाब जौहर कानपुरी प्रसिद्ध शायरा शबीना अदीब डॉ माजिद देवबंदी अबरार काशिफ़ अज़्म शाकरी  नईम अख़्तर खादमी अतुल अजनबी अल्ताफ ज़िया शेख निज़ामी सहित स्थानीय शायर भी शिरकत करेगें । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी हाजी नबी बक्स  सौदागर करेगें । कार्यक्रम के आयोजक सभी दोस्त व अहले बाज़ार मोहल्ला ने नगर के सभी लोगों से उपस्थिति की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article