शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्थानीय समस्याओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन एडीएम एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को दिया। एडीएम सिटी से वार्ता के क्रम में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विभिन्न विभागों में स्थानीय स्तर पर निम्न में समस्याएं हैं जिनका कर्मचारी हित में समाधान कराया जाना नितांत आवश्यक है।
कर्मचारियों की मांगे निम्नवत हैं
1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा कार्ड के लाभार्थी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने में विलंब किया जाता है, तथा मरीज के साथ अस्पताल प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार होता है, इसलिए सभी चयनित अस्पतालों को निर्देशित किया जाए कि वह भर्ती प्रक्रिया को आसान करें तथा मरीज के साथ सौतेला व्यवहार ना करें।
2. कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे को कर्मचारी के कार्यालय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सत्यापित करने में देरी की जाती है कृपया इसे आप द्वारा समयबद्ध किया जाए जिससे समय से दावे के धनराशि का भुगतान हो सके।
3. सेवानिवृत कर्मचारियों को अपने समस्त दावे की धनराशि पाने के लिए कार्यालय और कोषागार का महीनो चक्कर लगाना पड़ता है कृपया समस्त कार्यालय अध्यक्ष को निर्देशित करें कि वह सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की धनराशि समय से दिलाए।
4. प्रत्येक कार्यालय में समस्त कर्मचारियों के जी०पी०एफ०/ एनपीएस पासबुक में प्रत्येक महीने के कटौती की धनराशि दर्ज की जाए।
5. आउटसोर्सिंग कर्मचारी को कंपनियों द्वारा मानक से कम वेतन दिया जाता है, जिले में जेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली ऐसी कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि वह कर्मचारी कोई मानक के अनुसार वेतन का भुगतान करें अन्यथा उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए।
6. विकासखंड कैंपियरगंज के प्राथमिक विद्यालय भऊआबारी में कार्यरत कार्यवाहक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मेहरुन्निशा के खाद्यान्न वितरण संबंधी पत्र परिषद द्वारा दिनांक 27 जुलाई को दिया गया था कार्यवाही अभी लम्बित हैं।
7. सिंचाई विभाग में वरिष्ठ भंडार पाल पद पर कार्यरत राजेश कुमार मिश्रा की एसीपी 2018 से नहीं लगाई जा रही है तथा 2024 में उनका वार्षिक वेतन वृद्धि भी नहीं दे गई है इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कर्मचारी को उसका हक दिलाने की कृपा करें।ज्ञापन देने वालों में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, राजेश कुमार मिश्र, यशवीर श्रीवास्तव, राजेश तिवारी,अंकित ओझा, अशोक शर्मा, इजहार अली सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

