मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना पुवायां क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने व जाग जाने पर वादी के ऊपर ईट से वार करने का मुकदमा 29 दिसंबर को दर्ज कराया गया। हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां ने 30 दिसंबर को मुखबिरी की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अंशुल कुमार उर्फ मिथुन को राजीव चौक से किया गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

