नववर्ष से पूर्व ग्वालियर पुलिस सख्त, संदिग्धों और वाहन चालकों की चला रही है व्यापक चेकिंग अभियान | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नववर्ष से पूर्व ग्वालियर पुलिस सख्त, संदिग्धों और वाहन चालकों की चला रही है व्यापक चेकिंग अभियान | New India Times

नववर्ष के आगमन को देखते हुए ग्वालियर पुलिस जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान काटने के साथ-साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों, होटल, ढाबों, और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस की अपील ग्वालियर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article