डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नंदीशाला के स्थानान्तरण करने के लिए किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नंदीशाला के स्थानान्तरण करने के लिए किया निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नंदीशाला निरीक्षण भवन, शारदा नहर का निरीक्षण किया। यह नंदीशाला निरीक्षण भवन शारदा नहर से ककरा स्थित नवनिर्मित नंदीशला में शिफ्ट हो रही है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि कल तक पूरी नंदीशला ककरा में शिफ्ट कर ली जाए। उन्होंने कहा कि ककरा के आसपास चारागाहों की जमीनों को चिन्हित कर लिया जाए जिसमें हरा चारा बोया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला एवं नंदी शालाओं में पर्याप्त ठंड से बचाव के साधन होने चाहिए।

गोवंशों को समय से चारा पानी आदि व्यवस्थाएं मिले। ठंड के दृष्टिगत गौशालाओं में गौ संरक्षण के बेहतर इंतजाम हों आवश्यक जगह पर नियमित रूप से अलाव जले। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में ठंड से पशुओं को बचाव के इंतजाम हरा चारा, भूसा सहित अन्य व्यवस्थाएं निरंतर होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव के दृष्टिगत पशुओं के बेहतर देखभाल किया जाए कोई भी पशु ठंड के अभाव में परेशानी में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पशु को कोई भी समस्या होती है तो त्वरित पशु डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article