इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे हैं ससुरालीजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे हैं ससुरालीजन | New India Times

जनपद सीतापुर के मोहल्ला माखुपुर थाना खैराबाद जनपद सीतापुर के पीड़ित आकाश पुत्र परमेश्वर के द्वारा कोतवाली प्रभारी सदर लखीमपुर खीरी को दिए गए एक शिकायत पत्र में बताया गया है कि पीड़ित की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व विमला पुत्री रामविलास निवासी ग्राम बाजूडीहा महेवागंज थाना कोतवाली सदर से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पीड़ित की पत्नी सुख शांति के साथ ससुराल में रहती थी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी विमला को सर्दी जुकाम हुई थी जिस कारण उप स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में डॉ को दिखाया था जहां डॉ द्वारा कोई गंभीर समस्या नहीं बताई थी। घटना दिनांक 19 दिसंबर 2024 की है जब पीड़ित की पत्नी को भेजने के लिए सास का फोन आया और कहने लगे कि मैं अपने लड़के कुलदीप को भेज रही हूं उसके साथ विमला को भेज दो जब पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो विमला लखीमपुर जाने के लिए मना किया।

इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे हैं ससुरालीजन | New India Times

पीड़ित का कहना है कि परिवार में वाद-विवाद ना हो इसलिए पीड़ित अपनी पत्नी विमला को मोटरसाइकिल से लेकर लखीमपुर आ रहा था और थाना हरगांव क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के पास पीड़ित के साले कुलदीप व साले के रिश्तेदार मनोज कुमार मिले और वहीं से पीड़ित की पत्नी को लेकर लखीमपुर अपने गाँव आ गए। घटना दिनांक 23, 24 दिसंबर 2024 की है जब पीड़ित के फूफा राजाराम निवासी ग्राम सीकटिहा थाना रामकोट के द्वारा सूचना मिली कि पीड़ित की पत्नी लखीमपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू डिवाइन हॉस्पिटल मेला मैदान लखीमपुर में भर्ती है और पैसा लेकर आओ। पीड़ित का आरोप है कि वह समय से जब पैसा लेकर अस्पताल पहुंचा और अपनी पत्नी को देखने के लिए अस्पताल में गया तब तक उसकी पत्नी का देहांत अस्पताल में हो गया था। मायके वाले अस्पताल से ही पीड़ित की मृतक पत्नी विमला के शव को मायके लेकर चले गए जिसमें सास, साला कुलदीप व ससुर रामविलास एवं अन्य लोग पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए आमादा फौजदारी होते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और उसकी मोटरसाइकिल यूपी 34 बीक्यू 4054 को भी छीन लिया और अब उसको ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पीड़ित आकाश का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी की घटना की थी जिसके बाद पीड़ित की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा बिना मेरी सहमति के मायके पक्ष के लोगों ने अपने बचाव को करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराया और बिना डेड बॉडी दिए मायके में है उसका अंतिम संस्कार कर दिया इससे पीड़ित को शक है कि मायके के लोगों द्वारा ही कुछ किया गया है जिससे उसकी पत्नी का निधन हो गया था। पीड़ित आकाश पुत्र परमेश्वर निवासी मोहल्ला माखुपुर थाना कस्बा खैराबाद सीतापुर के द्वारा पुलिस से आरोपी सास, ससुर, साले कुलदीप सहित घटना में संलिप्त अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.