जरूरतमंदों को वितरित किये गये कम्बल | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​जरूरतमंदों को वितरित किये गये कम्बल | New India Times ठण्ड की शुरुवात के बाद अब गरीब असहाय लोगों में ठंड से निजात पाने की चिंता सताने लगी है, जिसके लिए हर वर्ष संगठनों व समाज सेवियों द्वारा अलाव से लेकर कम्बल, गर्म कपड़े बॉटने का सिलसिला जारी रहता है। धीरे धीरे ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना प्रारम्भ कर दिया है। ठंड की शुरुवात में ही खीरों विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम बेहटा सातनपुर में अनीता शर्मा ने एक सराहनीय कार्य करते हुए लगभग एक दर्जन गरीब  असहाय महिलाओ को गर्म साल व मोजे वितरित कर बढ़ रही ठण्ड से राहत दिलाने का काम किया है। श्रीमती शर्मा द्वारा किए गये इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने प्रसंशा भी की है। उक्त अवसर पर पत्रकार शुभम शर्मा,  वंदना देवी, राज सुंदर,  ऋतिक व प्रमोद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.