पूर्व चेयरमैन इलियास ने जनता के प्रति जताया आभार | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​पूर्व चेयरमैन इलियास ने जनता के प्रति जताया आभार | New India Timesरायबरेली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मो0 इलियास ‘मन्नी भाई’ ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि किन्ही कारणों से मेरी पत्नी व सपा प्रत्याशी नसरीन चुनाव हार गयी है लेकिन मुझे जनता का दिल जीतने का अवसर मिला। नपा परिषद अध्यक्ष का यह चुनाव पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष रहा जिसमें मेरे प्रत्याशी को हर वर्ग का वोट मिला है। मतदाताओं ने मुझे प्यार व सम्मान दिया इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि पिछली बार से ज्यादा मत मिले हैं हमें पिछ्ली बार 15,000 हजार के लगभग मत प्राप्त हुए थे जबकि  अबकी बार 20,000 मत मिलने के बाद भी सफलता नहीं हासिल हो पायी लेकिन जनता से मैं वादा करता हूॅं कि उनकी समस्याओं को लेकर जहां कहीं भी जरूरत पड़ेगी वहां मैं साथ खड़ा मिलूगाॅं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जो नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुयी है उनसे आशाएं है कि वे नगर पालिका क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगी।इस मौके पर सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी आरपी यादव ने कहा कि नगर पालिका की इस बार जो  चेयरमैन बनी है उनकी पार्टी की ही सांसद और विधायक हैं इस लिए उन्हें और अधिक ताकत के साथ विकास कार्य करना होगा।  पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा में भी नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष पारूल बाजपेई, समसाद भाई ,अवधेश बाजपेई, श्रवण चैधरी समेत कई सपा नेता मौजूद रहें।

पूनम बुआ ने जनता के प्रति जताया आभार

स्थानीय सामान्य नगर निकाय के चुनाव जनाधिकार पार्टी से उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरी पूनम किन्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से मैं चुनाव हार गयी, लेकिन पहली बार मे मुझे जनता ने 8 हजार से ज्यादा वोट देकर मुझे पसंद किया, और मुझे जनता का दिल जीतने का अवसर मिला। नपा परिषद अध्यक्ष के चुनाव में मुझे हर वर्ग का वोट मिला है। मतदाताओं ने मुझे प्यार व सम्मान दिया इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.