यू सी मॉस परीक्षा में बुरहानपुर के छात्र प्रज्ज्वल प्रकाश मोरे के उत्तीर्ण होने पर भीम आर्मी सेना ने दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यू सी मॉस परीक्षा में बुरहानपुर के छात्र प्रज्ज्वल प्रकाश मोरे के उत्तीर्ण होने पर भीम आर्मी सेना ने दी बधाई | New India Times

बच्चों में ज्ञान अभिवृद्धि हेतु यूसी मॉस संस्था द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यू सी मॉस परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा बड़ी डिफिकल्ट मानी जाती है। राष्ट्रीय भीम आर्मी सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी दत्तू मेढे ने बुरहानपुर वासियों को अत्यंत हर्ष के साथ जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश मोरे (कोतवालपुरा) के सुपुत्र प्रज्जवल मोरे ने दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूसी मास परीक्षा फर्स्ट रैंक में उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी दत्तू मेढे और समस्त पदाधिकारीगण ने प्रज्ज्वल प्रकाश मोरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है। वे आज 16 दिसंबर 2024 सोमवार को बुरहानपुर पहुंचने वाले हैं।

By nit