पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता शाजापुर जिले के प्रभारी किए गए नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता शाजापुर जिले के प्रभारी किए गए नियुक्त | New India Times

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भवर जितेंद्र सिंह सह प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने झाबुआ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता को शाजापुर जिला कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय की मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिलों में प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता शाजापुर जिले के प्रभारी किए गए नियुक्त | New India Times

मेहता के प्रभारी नियुक्त होने पर होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक वीर सिंह भूरिया डॉक्टर विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा जेवियर मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर रमेश दोशी शांतिलाल पडियार हेमचंद डामोर आशीष भूरिया साबिर फिटवेल शंकर सिंह भूरिया कैलाश डामोर यामीन शेख गंगा मोहनिया गेंदाल डामोर आदि जिले भर के कांग्रेस नेताओ ने उन्हें बधाई प्रेषित कर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.