नगर पंचायत पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर अधिशासी अधिकारी ने लगाया रोक | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर अधिशासी अधिकारी ने लगाया रोक | New India Times

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में रविवार के दिन अवकाश का लाभ उठाते हुए कुछ दबंगों के करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा करते हुए निर्माण कार्य करने का प्रयास करने लगे हालांकि ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर इस खबर को वायरल होते ही मौके पर पहुंचे पीपीगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दो जगह के निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

नगर पंचायत पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर अधिशासी अधिकारी ने लगाया रोक | New India Times

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर पंचायत के पुराने भवन के बगल में और जंगल अगही के टोले पर करोड़ों की पुरानी सरकारी भूमि स्थित है जिस पर कुछ मन बड़ों की काफी दिनों से नजर पड़ी हुई थी रविवार के दिन सरकारी अवकाश होने के कारण मां बड़ों ने जबरन उसे पर कब्जा कर निर्माण करने का प्रयास करने लगे जिसे लेकर के पीपीगंज के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कोटहल मच गया साथ में ही प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे।

नगर पंचायत पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर अधिशासी अधिकारी ने लगाया रोक | New India Times

इसकी भनक नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को लगी तो उन्होंने तत्काल जांच कर कर दोनों जगह के निर्माण कार्य को रुकवा दिया जिससे कि स्थानीय लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर पंचायत पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर अधिशासी अधिकारी ने लगाया रोक | New India Times

इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मेरी नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि सरकारी संपत्ति को के देख-देख के साथ-साथ कोई भी गलत कार्य न होने दिया जाए निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।

By nit