ओवेस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT;
अरबी महीना 12 राबिउलअव्वल को प्रती साल की तरह इस साल भी हजरत मोहम्मद(स.अ) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया था। विविध रंगो की पगडी तथा सफेद कपडे रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
जुलूस सुबाह 10 बजे से स्थानीय कच्च्यान मस्जिद से आरंभ हुआ तथा शहर के मो.अली रोड, फते चॉक, खुले नाट्यगृह , मा.गांधी रोड, पुराणा शहर आगर बेस, दगडी पूल , लक्कडगंज, होते हुए वापस कच्च्यान मस्जिद के समीप मुफ्ती रशीद साहब द्वारा शांती एवं समृद्धी की दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ।
हर साल शहर में 12 रबीउलअव्वल के दिन हजरत मोहम्मद( स अ) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शांती एवं उत्साह से भव्य जुलूस का आयोजन किया जाता है, जिसमें बडी संख्या में मुस्लिम नवजवान, बच्चे, एवं बुजुर्ग पारंपरिक पोशाक पहनकर जुलूस में शमील होते हैं। जुलूस विविध सामाजिक एवं राजकीय संगठनों तथा इतर धर्मो के नागरिकों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें थंडा पानी, मिठाई , हलवा आदि खाद्य पदार्थो का वितरण किया गया। इसमें युवा जण लोकशाही आंदोलन संघटना द्वारा मिठाई, फल आदि का वितरण किया गया।
जुलूस में नवजवानों का जोश मुख्य आकर्षण बना। इसी के साथ कई सामाजिक संघटनों द्वारा रक्तदान शिवीर का भी आयोजन किया गया था। रक्तदान शिवीर में नागरिकों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया तथा बडे पैमाने पर रक्तदान किया। शांतिमय संपन्न हुए इस जुलूस में पुलिस का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का तगडा बंदोबस्त रहा। जुलूस में शामिल मुस्लिम भाईयों को फल फ्रूट व मिठाई बांटी गई जिसमें युवा जनलोकशाही आंदोलन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद नासिर के साथ मुन्ना भाई , समीरूद्दीन , राजा भाई , आवेस , रियाज़ , नदीम , गाज़ी मालिक आदि ने परिश्रम किया।
